Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WWE के इन पांच रेसलर्स को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन

इंटरनेट डेस्क। डब्ल्यूडब्ल्यूईफाइट को भला कौन पसंद नहीं करता है। इसे हर उम्र वर्ग के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

लोग सबसे ज्यादा जॉन सीना, द अंडरटेकर, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द रॉक, ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर जैसे रेसलर्स की फाइट देखना पसंद करते हैं। इन रेसलर्स को चाहने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है।

क्या आपको इस बात की जानकारी है कि डब्ल्यूडब्ल्यूईके इन रेसलर्स को एक फाइट के लिए कितना वेतन दिया जाता है? आज हम आपको सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले पांच रेसलर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आप ये बात जानकर चौंक जाएंगे कि सबसे ज्यादा वेतन जॉन सीना को नहीं बल्कि ब्रॉक लैसनर को दिया जाता है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉक लैसनर को 10 मिलियन डॉलर का वेतन दिया जाता है।

जबकि जॉन सीना को वेतन के रूप में 8.5 मिलियन डॉलर मिलते हैं। इस सूची में तीसरा नाम रोमन रेंस का है, जिन्हें 5 मिलियन डॉलर मिलता है। जबकि रैंडी ऑर्टन को 4.1 और सैथ रॉलिंस को 4 मिलियन डॉलर वेतन के रूप में मिलते हैं।