Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये भारतीय खिलाड़ी तोड़ सकता है सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट कोहली का नाम लिया है. 2012 में मास्टर ब्लास्टर ने एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ अपना 100वां शतक मारकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. हालांकि यहां विराट अब काफी करीब हैं और पहले ही अपने नाम 70 शतक कर चुके हैं.


विराट ने टेस्ट करियर में अब तक 27 और वनडे में 43 शतक जड़े हैं और वह सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड से 30 शतक दूर हैं। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं। पठान ने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा कि मुझे यकीन है कि 100 शतक के बारे में उन्होंने अभी बात नहीं की है। लेकिन आपको पता है कि अगर कोई सचिन के बाद यह कारनामा कर सकता है तो वह विराट हैं। आपको पता है कि उन्होंने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की है।


उन्होंने कहा कि चूंकि मैं सचिन के साथ उस समय मौजूद था जब उन्होंने शतकों के शतक का कारनामा किया था, मैं यही चाहूंगा कि अगर कोई उनका यह रिकॉर्ड तोड़े तो वह कोई भारतीय खिलाड़ी ही हो और विराट में यह काबिलियत है। 31 साल की उम्र में, दिल्ली में जन्में विराट अपने गुरू सचिन और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के बाद सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. इरफान, जो इस साल जनवरी में रिटायर हुए थे, उन्होंने कहा कि विराट की फिटनेस लाजवाब है और वो ही इस रिकॉर्ड पर अपना नाम कर सकते हैं.



Herald