Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभंकर पहले दिन के खेल के बाद संयुक्त रूप से 110 वें स्थान पर

हर्टफोर्डशर। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा 2०2० इंग्लिश चैम्पिनशिप के पहले दिन पार-71 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 11०वें स्थान पर हैं जिससे उनका कट हासिल करना मुश्किल होगा।

होनबरी मैनर मैरियट होटल और कंट्री क्लब कोर्स में शर्मा में पहले दो होल में बर्डी लगाकर शानदार शुरुआत की लेकिन वह लय को बरकरार नहीं रख सके। उन्होंने चार बर्डी और इतने ही बोगी लगाई। कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कम होने के बाद पिछले सप्ताह उन्होंने हीरो ओपन से वापसी की थी लेकिन वहां भी कट हासिल करने में नाकाम रहे थे। सात खिलाड़ी सात अंडर-64 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। (एजेंसी)