Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूएसटीए ने 12 अक्टूबर तक सभी जूनियर प्रतियोगिताएं रद्द की

वाशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी स्थिति के कारण अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने 12 अक्टूबर तक सभी राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिताएं रद्द कर दी हैं।

यूएसटीए ने साथ ही वयस्क वर्ग एक की सभी प्रतियोगिताएं साल के अंत तक रद्द कर दी हैं जिसमें वयस्क, ओपन, फैमिली और आयु वर्ग प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

प्रतियोगिता से जुड़े सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताओं को रद्द करने का फैसला किया गया क्योंकि टूर्नामेंट के लिए अलग अलग राज्यों की यात्रा करने में संक्रमण का अधिक खतरा बना हुआ है।

यूएसटीए ने कहा है कि प्रतियोगिता के स्थलों और खिलाडिय़ों के घरेलू राज्यों में अलग अलग नियमों, पाबंदियों और पृथकवास के समय पर विचार किया जा रहा है। (एजेंसी)