Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 13: इन दो रिटायर्ड खिलाडिय़ों को टीम में शामिल करना चाहते हैं रोहित शर्मा

खेल डेस्क। आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से अपनी टीम में सचिन तेंदुलकर और शॉन पोलाक की वापसी देखना चाहते हैं।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने प्रशसंकों के लिए सवाल जवाब सेशन के दौरान इस बात का खुलासा किया है। मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्रशंसकों के सवाल चुनकर सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से जवाब दिए। इस दौरान एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह सचिन तेंदुलकर और शॉन पोलाक को फिर से मुम्बई टीम में शामिल करना चाहते हैं।

एक प्रशंसक ने पूछा था कि मुंबई इंडियंस के किसी रिटायर्ड खिलाड़ी को फिर से टीम में लेना हो तो आप किसे चुनेंगे? इस पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया था कि वह एक नहीं दो रिटायर्ड खिलाडिय़ों को मुम्बई इंडियंस टीम में वापस देखना चाहते हैं। इनमें पहला नाम पहला सचिन तेंदुलकर का तथा दूसरा शॉन पोलाक का है।

अब ये तय हो चुका है कि इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण इस साल यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए आईपीएल फे्रंचाइजीस ने भी अपनी ओर से तैयारियां प्रारम्भ कर दी है।