Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 13: इसके लिए बेकरार हैं विराट कोहली

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण इस साल यूएई में 19 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाडिय़ों ने अपनी ओर से तैयारियां प्रारम्भ कर दी है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी अपनी टीम रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार चैम्पियन बनाने के लिए बेकरार हैं। कोहली ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें वह बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडिया के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि प्रत्येक चीज से ऊपर है वफादारी, इंतजार नहीं हो रहा जो आने वाला है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस टूर्नामेंट के लिए बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शूमार विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। इस वीडियो में वह ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आीसीबी इंडियन प्रीमियर लीग में तीन बार फाइनल में जगह बनाने के बावजूद एक बार भी खिताब कर कब्जा नहीं जमा सकी है। अब विराट कोहली का लक्ष्य आईपीएल के 13वें संस्करण में आरसीबी को पहली बार चैम्पियन बनवाने का है। इस बार कोरोना वायरस के कारण यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबूधाबी और शाहजाह के मैदानों पर आईपीएल का आयोजन किया जाएगा।