
खेल डेस्क। अगले साल भारत ही पुरुष टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। आईसीसी बिजनेस कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को अपनी वर्चुअल बैठक में इस प्रकार का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2022 संस्करण की मेजबानी की जाएगी। हालांकि न्यूजीलैंड में अगले साल होने महिला वनडे विश्व कप को 2022 तक स्थगित कर दिया गया है।
भारत में अगले साल अक्टूबर-नवम्बर में टी-20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। विश्व कप का खिताबी मुकाबला 14 नवम्बर को ख्ेाल जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी-20 विश्व कप की मेजबानी 2022 में अक्टूबर-नवम्बर में की जाएगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 नवम्बर को खेला जाएगा।
वहीं आईसीसी को कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप को स्थगित करना पड़ा है। इससे पहले आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप को स्थगित किया था।