

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2020 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में होना है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से यूएई में आयोजित किए जा रहे आइपीएल को लेकर बीसीसीआइ ने सख्स एसओपी जारी की हुई है। इसी के तहत आइपीएल के खिलाड़ियों को 6 दिन के सख्त आइसोलेशन में रहना होगा, जहां वे किसी दूसरे खिलाड़ी से मिल भी नहीं सकते।

आपको बता दे की इस बीच आइपीएल की 6 टीमें यूएई पहुंच गई हैं, जबकि बाकी बची दो टीमें शनिवार 22 अगस्त को अबु धाबी या दुबई के लिए उड़ान भरेंगी।आपकी जानकारी के लिए बता दें, 19 सितंबर से यूएई के शारजाह, अबु धाबी और दुबई में आइपीएल के मैच शुरू होने हैं। इसी की तैयारियों और क्वारंटाइन में समय बिताने के लिए टीमों को करीब एक महीने पहले यूएई पहुंचना पड़ा है।

गुरुवार को जहां राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलवेन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम यूएई के अलग-अलग शहरों में पहुंची, जबकि शुक्रवार को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस, एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी यूएई पहुंच गईं।
Herald