Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2020: फ्रैंचाइजी को होगा इतने करोड़ो रूपये का नुकसान!

स्पोर्ट्स डेस्क। चीनी मोबाइल कंपनी VIVO इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप से ब्रेक लेगी. हालांकि VIVO के कॉन्ट्रैक्ट में तीन साल का समय बचा है, इसलिए चीनी मोबाइल कंपनी 2021, 2022 और 2023 के IPL में फिर जुड़ेगी। दरअसल, रविवार को हुई आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में चीनी स्पॉन्सर वीवी के साथ करार को जारी रखने का फैसला किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया था। जिसक बाद अब ये खबर आई है कि आईपीएल 2020 में वीवी स्पॉन्सर नहीं होगा। इससे चीनी कंपनी को करोड़ों का झटका लगा है। अब आईपीएल के लिए नए स्पांसर की तलाश शुरू हो गई है।


अब, इस बार आईपीएल को ज्यादा गेट रेवेन्यू भी नहीं मिलेगा। क्योंकि यह इवेंट सिर्फ टीवी के लिए होने वाला है। हालांकि यूएई सरकार ने पहले हफ्ते के बाद सीमित संख्या में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दे दी है लेकिन फिर भी मुख्य रूप से यह इवेंट टीवी के दर्शकों के लिए ही होगा। इसका अर्थ है कि हर मैच से करीब 3 से साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान होगा। यानी हर फ्रैंचाइजी को करीब 21-24 करोड़ रुपये। इसका अर्थ है कि हर फ्रैंचाइजी को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच टकराव के बाद देश में मौजूदा भावनाओं के कारण बीसीसीआई को यह फैसला करना पड़ा है. चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने 2018 में 2199 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर 5 साल के लिए यह कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था. 2023 तक VIVO का IPL के साथ कॉन्ट्रैक्ट है.



Herald