

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए टेंडर (निविदाएं) आमंत्रित कीं हैं। बोर्ड ने टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल करने की इच्छा रखने वाली कंपनियों के लिए कंपनियों के लिए कुछ शर्तें भी रखीं हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह की ओर से जारी 13 बिंदुओं वाले इस नोटिफिकेशन में स्पष्ट है कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही इसके राइट्स मिलें, यह जरूरी नहीं। वैसे सामान्य तौर पर किसी भी टेंडर प्रकिया में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही सफलता मिलती है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में एक और कंपनी का नाम सामने आ रहा है। चीनी मोबाइल कंपनी वीवो (VIVO) के इस साल के लिए टाइटल स्पॉन्सर से हटने के बाद योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि (Patanjali) भी इस दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि भी हो गई है। पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने हमारे सहयोगी अखबार इकॉनमिक टाइम्स से इस बात की पुष्टि भी की है। तिजारावाला ने कहा, 'हम इस साल आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल करने के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि हम पतंजलि ब्रांड को एक वैश्विक मंच पर ले जाना चाहते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इसके लिए एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी में हैं।
बोर्ड ने कहा कि नया स्पॉन्सर 18 अगस्त 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक के लिए रहेगा। इसमें यह स्पष्ट किया है कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी को स्पॉन्सरशिप देने के लिए बोर्ड बाध्य नहीं होगा। कंपनी का टर्नओवर 300 करोड़ रुपए से अधिक का होना चाहिए। बोर्ड ने 2021 में मेगा ऑक्शन को आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। कोविड-19 के चलते ऑक्शन को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। इस बार कोई नीलामी नहीं होगी। ऐसी स्थिति में फ्रेंचाइजी को इन्हीं खिलाड़ियों के साथ अगला सीजन खेलना होगा। आईपीएल का मौजूदा सीजन 10 नवंबर को खत्म होगा। अगले सीजन के लिए बोर्ड के पास सिर्फ साढ़े चार महीने का समय होगा।
Herald