

स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के क्रिकेट करियर को लेकर भले ही कई सवाल उठाए जा रहे हों। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की उनकी टीन चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के मन में किसी तरह की दुविधा नहीं है। सीएके के सीईओर कासी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि धोनी उनकी टीम में 2022 में भी नजर आ सकते हैं। न्नई की टीम ने उनकी कप्तानी में दस सत्रों में आठ फाइनल खेले हैं। मैचों में मिली जीत की संख्या के लिहाज से भी धौनी आइपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। इसी बीच धौनी के संन्यास की खबरें हैं, लेकिन सीएसके के सीईओ ने एक बड़ा दावा किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के सीईओ ने कहा है कि धौनी अगले तीन आइपीएल सीजन में संभावित रूप से चेन्नई की फ्रेंचाइजी के साथ खेलेंगे। CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन का मानना है कि धौनी आइपीएल 2022 तक खेलेंगे और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर वे चिंतित नहीं हैं, क्योंकि वह लंबे समय के अंतराल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। एक साल से धौनी क्रिकेट नहीं खेले हैं। आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के लिए धौनी खेले थे, लेकिन इसके बाद से वे क्रिकेट से दूरी बनाए हुए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की धोनी साल 2008 से ही चेन्नई के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है। विश्वनाथन ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि धोनी ने झारखंड में इनडोर नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है। मगर हमें अपने कप्तान के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास है।
Herald