

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत अगर अगले साल टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं कर पाता है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात को बैकअप के तौर पर रखा है . अभी टूर्नामेंट में पूरा एक साल बाकी है . इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार आपकी जानकारी के लिए बता दे की अगर कोरोना महामारी के कारण भारत में टूर्नामेंट नहीं हो पाता है तो श्रीलंका और यूएई को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बैक अप वेन्यू के तौर पर रखा गया है.’आईसीसी ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि टी20 विश्व कप 2021 भारत में और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होगा. किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट में बैक अप वेन्यू के लिए एक मानक प्रोटोकॉल होता है।

कोरोना महामारी से भारत तीसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। वहां अब तक 20 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं और 45000 से अधिक मौते हो चुकी हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए आइपीएल यूएई में कराना पड़ रहा है। घरेलू सत्र के लिए भी अस्थाई योजना बनाई गई है। बीसीसीआइ से अभी कोई भी इस मसले पर बोलने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि टूर्नामेंट में अभी काफी समय है।
Herald