Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत में 2०23 विश्व कप में खेलने के लिए आईपीएल अनुभव मददगार होगा: बिलिग्स

साउथम्पटन। सैम बिलिग्स का मानना है कि इंग्लैंड की वनडे टीम काफी मजबूत है लेकिन कहा कि भारत में आगामी दो विश्व कप में खेलने के लिये इंडियन प्रीमियर लीग के अनुभव से उन्हें काफी फायदा होगा। जो डेनली के पीठ में चोट लगने के बाद टीम में शामिल किये गये बिलिग्स ने गुरूवार को शुरूआती वनडे में नाबाद 67 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को आयरलैंड पर छह विकेट से जीत दिलायी। भारत 2०21 में टी2० विश्व कप और 2०23 में 5० ओवर के विश्व कप की मेजबानी करेगा। बिलिग्स का मानना है कि उनकी स्पिन को बखूबी खेलने की काबिलियत से वह अच्छी स्थिति में होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेल चुके बिलिग्स ने 'स्काईस्पोर्ट्स से कहा, ''मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिससे मैं अन्य खिलाड़ियों की तुलना में थोड़ा बेहतर हो सकता हूं। स्पिन के खिलाफ मेरे खेल में मुझे विभिन्न फ्रेंचाइजी के अनुभवों से फायदा मिला, विशेषकर आईपीएल में। उन्होंने कहा, ''मुझे चेन्नई और दिल्ली में टîनग पिचों पर सफलता मिली। मुझे इस पर काम करते रहना होगा। वनडे प्रारूप हो या फिर टेस्ट मैच, उपमहाद्बीप में मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर सकता हूं। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं लंबे प्रारूप में अच्छा करना चाहूंगा। उनतीस साल के खिलाड़ी ने 16 वनडे और 26 टी2० अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। लेकिन 2०15 से पदार्पण करने के बाद वह इंग्लैंड की टीम में नियमित नहीं हो पाये हैं लेकिन जब आयरलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में उन्हें शामिल किया गया तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।