Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिविलियर्स की 3 कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, लेकिन इस काम को बताया मुश्किल भरा

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने लीग के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले अपनी टीम साथियों के साथ अभ्यास सत्र का लुत्फ उठाया। एबी डिविलियर्स ने कहा कि 19 सितंबर से शुरू होने वाले 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) से पहले अपनी टीम रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से पहली बार मुश्किल विकेट पर अभ्यास करना चुनौतीपूर्ण था।

एबी डिविलियर्स खिलाड़ी ने कोरोना वायरस के कारण पांच महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद अभ्यास किया और उन्होंने कहा कि पहला सत्र शानदार रहा। उन्होंने बेसिक्स पर ध्यान दिया। एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ''यह बहुत अच्छा रहा। अभ्यास का पूरा आनंद उठाया। विकेट थोड़ा मुश्किल था इसलिए यह बड़ी चुनौती थी। मैं लंबे समय बाद पहला नेट सत्र इसी तरह से चाहता था।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की डिविलियर्स हमवतन डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस के साथ 22 अगस्त को यूएई पहुंचे थे और छह दिन तक उन्होंने खुद को क्वारनटीन में रखा था. तीन बार कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आने के बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अपने टीम साथियों के साथ प्री सीजन कैम्प के लिए मैदान पर लौटे हैं.



Herald