Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिकी महिला एमेच्योर चैंपियनशिप में अनिका वर्मा संयुक्त 55वें स्थान पर

रॉकविले (अमेरिका)। अनिका वर्मा अमेरिकी महिला एमेच्योर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय गोल्फर बनी। सोलह साल की अनिका की शुरुआत हालांकि प्रभावी नहीं रही और वह पहले दौर में तीन ओवर 75 के स्कोर से संयुक्त 55वें स्थान पर चल रही हैं। स्ट्रोक प्ले के दो दौर के बाद शीर्ष 64 खिलाड़ी चैंपियनशिप के मैच प्ले वर्ग में जगह बनाएंगी। अनिका ने दो बर्डी की लेकिन वह पांच बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर तीन ओवर रहा। राशेल कुएन और रिली स्मिथ ने चार अंडर 68 के स्कोर से संयुक्त बढ़त बना ली है। दोनों अपने पहले महिला एमेच्योर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।