

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के 38 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वर्षा प्रभावित साउथेम्प्टन टेस्ट के पांचवें दिन इतिहास रच दिया. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के दौरान मंगलवार को उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 600 विकेट पूरे कर लिये. इसके साथ ही टेस्ट इतिहास में 600 विकेट पूरे करने वाले वह पहले तेज गेंदबाज बन गए.उनकी इस उपलब्धि पर विश्व के दिग्गज खिलाड़ी उन्हें बधाई दे रहे हैं। मगर इस जश्न के बीच एंडरसन और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड विवादों में घिर गया है।

दरअसल, जब जेम्स एंडरसन ने 600 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया, उसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक ग्राफिक्स जारी किया गया। ग्राफिक्स में कई देशों के झंडे थे, जिनपर एंडरसन खड़े नजर आए। इनमें भारतीय ध्वज तिरंगा भी शामिल था। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर एंडरसन और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर चल रही बहस के अनुसार एंडरसन ने भारतीय ध्वज को अपमानित किया है, जिसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

वॉर्न ने स्काइ स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, 'एंडरसन को देखना शानदार है, वह क्लास गेंदबाज हैं. वह अब 38 साल के हो गए हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि अब चीजें कैसी रहती हैं.' वॉर्न ने कहा, 'आप चाहते हो कि एंडरसन जितना हो सके उतना खेलें. इसका एक तरीका है कि वह घर से बाहर गेंदबाजी कोच बन सकते हैं? फिर इंग्लैंड में वो तीन-चार साल और खेल सकते हैं. अगर आप इंग्लैंड में खेलने के लिए अपनी टीम चुनते हैं तो एंडरसन पहली पसंद होंगे. विदेशों में क्या वो आपकी पहली पसंद हैं? मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं.
Herald