

स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक और स्पेन के क्लब बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेस्सी 20 सालों के बाद क्लब छोड़ सकते हैं. मेस्सी ने इस बारे में क्लब के सामने अपनी इच्छा जाहिर की है. यूरोपियन मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मेस्सी ने मंगलवार को अपनी ख्वाहिश के बारे में स्पेनिश क्लब को इत्तला कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैंपियंस लीग में 8- 2 से मिली करारी शिकस्त के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. रोनाल्ड कोएमैन के आने के बाद मेसी ने अब क्लब छोड़ने का फैसला कर लिया है।

हालांकि, मेस्सी 2021 तक स्पेनिश क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं और उन्हें खरीद पाना किसी भी टीम के आसान काम नहीं है, क्योंकि उनकी ट्रांसफर फीस बेहद ऊंची होगी. एक अनुमान के मुताबिक, कोई भी क्लब टीम अगर अब मेस्सी को खरीदना चाहती है, तो उसे बतौर ट्रांसफर फीस बार्सिलोना को लगभग 700 मिलियन यूरो यानी 6160 करोड़ रुपये देने होंगे.

यूरोप में वित्तीय रूप से मजबूत गिने-चुने क्लब ही ऐसे हैं, जो इतनी बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं. ऐसे में ये देखना होगा कि इंग्लैंड के मैनचेस्टर सिटी, फ्रांस के पीएसजी या फिर कोई और क्लब इस राशि खर्च कर मेस्सी को खरीदते हैं या मेस्सी अपना मन बदलकर बार्सिलोना में ही रुकते हैं.
Herald