

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज और चेन्नै सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित उनके गाने का नाम 'हेलिकॉप्टर 7' क्यों था। ब्रावो ने कहा कि यह धोनी की पत्नी साक्षी का आइडिया था, जिन्होंने इस गाने को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। आपको बता दे कि ब्रावो ने धोनी के 39वें जन्मदिन से पहले ये गाना रिलीज किया था और इस गाने को उन्होंने धोनी की उपलब्धियों को समर्पित किया है।

ड्वेन ब्रावो ने खुलासा किया कि क्यों उन्होंने खुद के द्वारा कप्तान एमएस धोनी को लेकर कंपोज किए गाने का नाम "हेलीकॉप्टर-7" रखा. बता दें कि ब्रावो पेशेवर डीजे भी हैं और पिछले दिनों एमएस धोनी को लेकर गाना कंपोज किया था, जो बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है। ब्रावो को संगीत काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि वह इस गाने को धोनी के रिटायरमेंट से पहले रिलीज करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, 'मैं काफी गंभीरता से संगीत से जुड़ा हूं। मैंने अपनी म्यूजिकल टीम से कहा कि मैं धोनी के लिए एक गाना करना चाहता हूं और मैं यह गीत उनके रिटायर होने से पहले तैयार करना चाहता हूं। मैं इसे फेयरवेल या गम का गीत नहीं बनाना चाहता था। मैं चाहता था कि इस गीत में उनके करियर की उपलब्धियों के बारे में बात की गई हो वह भी तब जब वह खेल रहे हों। कई लोग खिलाड़ियों को उनके रिटायर होने के बाद याद करते हैं।
Herald