Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये भारतीय क्रिकेटर आईपीएल में नहीं लगा सका है एक भी बाउंड्री, खेल चुका है 84 मैच

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक बल्लेबाजों का दबदबा ही ज्यादा देखने को मिला है। इसमें कई बल्लेबाज तो अपने नाम बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज करवा चुके हैं।

लेकिन आपको हैरानी होगी कि इस टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज 84 मैच खेलने के बाद भी एक भी चौका-छक्का नहीं लगा सका है। भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है।

युजवेंद्र चहल आईपीएल में 84 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 14 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका भी मिला था, लेकिन वह इन मैचों की 48 गेंदों में एक भी चौका-छक्का नहीं लगा सके।

इसी कारण उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने के बावजूद भी एक भी बाउंड्री नहीं लगाने पाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है।वैसे आईपीएल में भारत के प्रज्ञान ओझा, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड और भारत के ही सिद्धार्थ कौल एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके हैं।