Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Austin Ernest ने अरकान्सास गोल्फ चैंपियनशिप जीती

रोजर्स। ऑस्टिन अर्नेस्ट ने आखिरी दौर में आठ अंडर 63 का शानदार स्कोर बनाकर अन्ना नोर्डक्विस्ट पर दो शॉट की जीत के साथ वालमार्ट एनडब्ल्यू अरकान्सास गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।

यह महिला पेशेवर गोल्फ (एलपीजीए) टूर में उनका दूसरा खिताब है। अर्नेस्ट अंतिम दौर से पहले नोर्डक्विस्ट से चार शॉट पीछे थी लेकिन उन्होंने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने रविवार को पिनाकल कंट्री क्लब में दस बर्डी बनायी और इस बीच दो बोगी की।

वह इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली दूसरी अमेरिकी गोल्फर बन गयी हैं। उनसे पहले 2014 में स्टेसी लुईस ने यहां खिताब जीता था। नोर्डक्विस्ट ने पहले दो दौर में 64 और 62 का स्कोर बनाया था लेकिन तीसरे और अंतिम दौर में वह 69 का स्कोर ही बना पायी। एंजेला स्टैनफोर्ड और नेली कोर्डा संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। उनके बाद जेनी शिन और सेई यंग किम का नंबर आता है।(एजेंसी)