Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Australia और England में अब मात्र चार अंकों का फासला

दुबई। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया और तीसरे स्थान की टीम इंग्लैंड के बीच अब अंकों का फासला मात्र चार अंकों का रह गया है।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में तीसरा और अंतिम टेस्ट मंगलवार को ड्रा होने के बाद इंग्लैंड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 292 अंकों पर पहुंच गया है और उसके तथा दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के बीच चार अंकों का फासला रह गया है जिसके 296 अंक हैं। भारत 360 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

पाकिस्तान 166 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड की पाकिस्तान को 2010 में में 3-1 से हराने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। इंग्लैंड चैंपियनशिप के तहत अब तक 15 टेस्ट खेल चुका है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 टेस्ट खेले हैं। भारत नौ टेस्ट खेल चुका है। भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उसे चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। (एजेंसी)