Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Birthday Special: शोएब अख्तर के नाम दर्ज है ये बल्लेबाजी रिकॉर्ड

खेल डेस्क। दुनिया के सबसे तूफानी गेंदबाजों में शूमार रह चुके पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 13 अगस्त, 1975 रावलपिंडी में हुआ था। विश्व क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को थर्राने वाले अख्तर ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए।

उनके नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। उनकी इस गेंद का सामना इंग्लैंड के बल्लेबाज निक नाइट ने किया था।

शोएब अख्तर ने अपने 13 साल लंबे अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 बार 160 से ज्यादा की स्पीड से गेंद फेंकी। उनके नाम बल्लेबाजी में भी एक रिकॉर्ड दर्ज है। वह लगातार 12 वनडे अन्तरराष्ट्रीय मैचों में नाबाद लौटने वाले दुनिया एक मात्र बल्लेबाज है। उनका ये रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है। शोएब अख्तर के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 444 विकेट दर्ज है।