

स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरु में 20 अगस्त से शुरू होने वाले नेशनल हॉकी कैंप से पहले भारतीय फॉरवर्ड मंदीप सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे टीम के छठे खिलाड़ी हैं, जो इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंदीप सिंह की हालत गंभीर बताई गई है।

मंगलवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने मंदीप का हेल्थ अपडेट जारी किया। इसके मुताबिक, मंदीप का ब्लड ऑक्सीजन लेवल सामान्य से काफी कम है। उन्हें बेंगलुरु के एक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए हॉकी टीम का नेशनल कैम्प 20 अगस्त से शुरू होना है। 4 अगस्त से खिलाड़ी बेंगलुरु में क्वारैंटाइन हैं। 20 खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया। 6 पॉजिटिव निकले। कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग-फ्लिकर वरुण कुमार और कृष्ण बी पाठक संक्रमित हैं। इन सभी की दिन में चार बार जांच की जा रही है।
Herald