Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय क्रिकेटर ने शेयर की धोनी के साथ तस्वीर, कहा- नहीं हो पा रहा है इंतजार

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन को लेकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं. इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रैना ने अपने टीम साथी महेंद्र सिंह धोनी और मुरली विजय के साथ ट्विटर पर एक फोटो साझा की है. उन्होंने इस पोस्ट को धोनी और विजय को भी टैग किया है। सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती के बारे में हर क्रिकेट फैन जानता है. भारतीय टीम से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स तक दोनों हमेशा साथ दिखे हैं।

हालांकि पिछले एक साल से दोनों ही खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान से दूर है और अब आईपीएल (IPL) के साथ वापसी करने जा रहे हैं. रैना के लिए आईपीएल काफी खास है और यही वजह है कि वह बेसब्र हो रहे हैं. आपको बता दें कि इस साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच आईपीएल खेला जा रहा है.रैना ने इंस्टाग्राम में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ चेन्नई की जर्सी में फोटो शेयर की. तस्वीर के कैप्शन में रैना ने लिखा, 'मैं फील्ड पर जाकर हर लम्हें को जीने का इंतजार कर रहा हूं. मैं आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं.' रैना ने पोस्ट में धोनी और मुरली विजय को टैग किया.


बीसीसीआई यूएई के तीन शहरों- दुबई, अबु धाबी, शरजाह में आईपीएल करा रही है. रैना ने कहा था, 'इस आईपीएल में देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी क्या सोचते हैं. आप अलग परिस्थितियों में खेलते हो, आईसीसी के काफी सारे प्रोटोकॉल्स को आपको मानना होगा, आपको अपने दिमाग में साफ रखना होगा कि आप मैदान पर क्या करने वाले हो, क्योंकि अंत में जब आप खेल खेलते हो तो आपको उसका लुत्फ उठाना चाहिए.



Herald