

स्पोर्ट्स डेस्क। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में दावा किया है कि उन्होंने कारगिल युद्ध के लिए काउंटी क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया था। 997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत करने वाले अख्तर ने पाकिस्तान के लिए 444 इंटरनैशनल विकेट हासिल किए हैं। पूर्व पाक पेसर सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं। साथ ही क्रिकेट और दूसरे मुद्दों को लेकर भी अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना की सेवा करने के लिए उन्होंने इंग्लिश काउंटी कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया था।

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शोएब अख्तर (shoaib akhtar) ने कहा कि शायद ही लोग इस कहानी को जानते हो. मेरे पास नॉटिंघम का 1 लाख 75 हजार पाउंड (करीब 1 करोड़ 72 लाख ) के करार का प्रस्ताव था. उसके बाद 2002 में एक और बड़ा अनुबंध था. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि मैंने दोनों प्रस्ताव ठुकरा दिए थे.

शोएब अख्तर ने आगे कहा कि मैं लाहौर की बाहरी सीमा पर था. तभी एक जनरल ने मुझसे पूछा कि मैं यहां पर क्या कर रहा हूं. इसके बाद मैंने कहा कि युद्ध शुरू होने वाला है और हम लोग साथ में मरेंगे. अख्तर ने कहा कि मैंने दो बार काउंटी का प्रस्ताव ठुकराया. इससे काउंटी भी हैरान थी. मगर मैं चिंतित नहीं था. मैंने कश्मीर में अपने दोस्त को फोन किया और कहा कि लड़ाई के लिए तैयार हूं.
Herald