

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक खास गेम खेलते हुए नजर आए हैं। दोनों ने एक-दूसरे से एक-दूसरे के प्रोफेशन के बारे में सवाल किए, फिर रैपिड फायर राउंड खेला।

इसके अलावा आखिरी राउंड में दोनों ने एक-दूसरे से ऐसे सवाल पूछे, जिससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे को कितने अच्छे से जानते हैं। इस टेस्ट में हालांकि विराट को अनुष्का से हार मिली। अनुष्का ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखिए, 'विराट कोहली और मैंने इंस्टाग्राम पर बैक लेकर यह क्विज की, जो 3 भाग में है, इसमें बहुत सारी हंसी और 2 सुपर प्रतिस्पर्धी लोग हैं... हम सुपर चिल थे और नियमों के साथ खेले (या नहीं)। कौन जीता यह देखने के लिए देखें।
विराच कोहली: विराट कहते हैं मैं आसान सवाल से शुरुआत करूंगा। क्रिकेट के तीन बेसिक नियम बताओ।
विराट टीम इंडिया के कप्तान होने के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी कप्तान हैं। 19 सितंबर से आईपीएल का आगाज होना है और विराट आरसीबी को पहला खिताब दिलाना चाहेंगे। इस बार आईपीएल यूएई में खेला जाना है।
Herald