
बार्सीलोना। बार्सीलोना के गोलकीपर मार्क आंद्रे टेर स्टेगेन ने कहा है कि भविष्य में चोटों से बचने के लिए वह घुटने का आपरेशन कराएंगे।
स्टेगेन ने कहा है कि डॉक्टरों ने टेंडन सर्जरी का सुझाव दिया है। इस फुटबॉलर ने कहा कि उन्हें उबरने और पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए कुछ हफ्तों का समय लगेगा। स्टेगेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं स्थिति को लेकर धैर्यवान और सकारात्मक हूं। उन्होंने कहा,;मैं जल्द ही वापसी करूंगा। (एजेंसी)