Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इनफेंटिनो के खिलाफ जांच से फीफा की छवि को हुए नुकसान को 'नहीं बदला जा सकता’: उप महासचिव

ज्यूरिख। विश्व फुटबॉल के संचालन को लेकर जियानी इनफेंटिनों की स्विट्जरलैंड के विशेष अभियोजक द्बारा जांच किए जाने से फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा को लग रहा है उसकी छवि खराब हुई है जिसे बदला नहीं जा सकता है। घोटालों से फीफा की खराब हुई छवि को उस समय और घक्का लगा जब उसके अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच हुई गुप्त बैठक के बारे में पता चला।

फीफा के उप महासचिव अलसादेयर बेल ने द एसोसिएटेड प्रेस से सोमवार को किहा, ''यह अब 'रिकॉर्ड में है कि आपराधिक जांच हो रही है, हम इसे झुठला नहीं सकते। उन्होंने कहा, '' इससे छवि को जो नुकसान हुआ है उसे बदला नहीं जा सकता। (एजेंसी)