Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

छक्के जड़ने के मामले में धोनी को भी पछाड़ चुके है मॉर्गन

इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी मॉर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया है।

हालांकि, द एजेस बाउल में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मॉर्गन ने इस मैच में 84 गेंदों पर 106 रन बनाए जिसमें 15 चौके और चार छक्के शामिल थे। इंग्लैंड ने आयरलैंड के सामने 329 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन आयरलैंड ने एक गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर जीत हासिल की।

इन 4 छक्कों के साथ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मॉर्गन के 328 छक्के हैं। एक कप्तान के रूप में मोर्गन के 212 छक्के हैं और यही कारण है कि वह धोनी से आगे निकल गए हैं। कप्तान के रूप में धोनी के 211 छक्के हैं। धोनी ने इतने छक्के लगाने में 332 मैच खेले। मॉर्गन ने 163 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। इस सूची में रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कप्तान के रूप में 171 छक्के लगाए हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम हैं, जिन्होंने 170 छक्के लगाए हैं।



Herald