
पेरिस। नानतेस और बॉर्डे क्स के बीच फ्रेंच लीग के इस सत्र का पहला फुटबॉल मुकाबला गोलरहित ड्रा रहा।
आठ मार्च के बाद फ्रांस में यह लीग का पहला फुटबॉल मैच था क्योंकि कोविड-19 के कारण पिछले सत्र के बचे हुए मैच स्थगित कर दिये गये जिन्हें बाद में महामारी के चलते रद्द करना पड़ा।
इन दोनों टीमों को लीग का अभियान शुरू नहीं करना था लेकिन मार्सेली का सेंट एटिएने के खिलाफ मुकाबला तीन और खिलाडिय़ों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये जाने के बाद स्थगित हो गया।
बॉर्डे क्स की टीम के मिडफील्डर मेहदी जर्काने को 20 मिनट के बाद फाउल करने के कारण बाहर कर दिया गया जिससे टीम 10 खिलाडिय़ों के साथ ही खेल रही थी। (एजेंसी)