Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नताशा स्टैनकोविच बनीं मां, जानें- उनके एक्स बॉयफ्रेंड अली ने क्या कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हे आप देख सकते है। यह उनका और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का पहला बच्चा है. ऐसे में दोनों ही इस खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की नताशा ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है जिस पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी ऐक्टर अली गोनी ने भी खुशी जाहिर की। अली गोली ने भी नताशा के लिए सोशल मीडिया पर एक मेसेज लिखा है।


हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। इसके बाद नताशा स्टैनकोविच के एक्स बॉयफ्रेंड ने भी तस्वीर शेयर कर उनके लिए मेसेज लिखा। नताशा स्टैनकोविच के मां बनने पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड टीवी ऐक्टर अली गोनी ने एक प्यारा सा मेसेज लिखा है। उन्होंने हार्दिक और नताशा को बधाई भी दी।

नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अरे मम्मी बन गई, बधाई हो नताशा और हार्दिक पंड्या।' नताशा ने भी अली के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।



Herald