Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: रोजर फेडरर की इस प्रतिभा के बारे में बहुत ही कम लोगों को है पता, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

खेल डेस्क। टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर का आज जन्म दिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 8 अगस्त, 1981 को स्विट्जरलैंड के बासेल में हुआ। आज हम आपको दुनिया के इस टेनिस खिलाड़ी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।

20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले रोजर फेडरर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह एक दिग्गज टेनिस खिलाड़ी होने के साथ ही बेहतरीन पियानो प्लेयर भी हैं। उनकी इसी प्रतिभा के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

रोजर फेडरर के पास दो देशों की नागरिकता है। उनके पिता रॉबर्ट फेडरर स्विस-जर्मन थे और मां दक्षिण अफ्रीका की। इसी कारण उनके पास स्विट्जरलैंड और दक्षिण अफ्रीका देशों की नागरिकता है। उनके नाम टेनिस में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उनसे ज्यादा ये खिताब टेनिस का कोई भी पुरुष खिलाड़ी नहीं जीत सका है।