

स्पोर्ट्स डेस्क। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के अपने पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी सभी फैंस को दी है। महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिए धन्यावाद, शाम 7:29 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए। इसी के साथ फैंस सोशल मीडिया पर धोनी से जुड़ी तमाम यादे शेयर कर रहे हैं. ऐसे में भला धोनी बने सुशांत को फैंस कैसे भूल सकते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत में महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी और सुशांत की परफॉर्मेंस की सभी ने खूब तारीफ की थी। सुशांत और धोनी साथ में फिल्म प्रमोशन करते थे। दोनों ने उस दौरान एक दूसरे के साथ खूब समय बिताया था। एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी कमेंट किया था।

सुशांत ने कहा था, धोनी सही समय पर रिटायरमेंट का फैसला लेंगे। जब हम लीडरशिप क्वालिटी किताब पढ़ते हैं तो सारी क्वालिटी धोनी में नजर आती है। वह लंबे समय से भारत की सेवा कर रहे हैं तो मेरा मानना है कि संन्यास के बारे में फैसला लेने का हक सिर्फ उनका होना चाहिए।
Herald