

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि अपनी गेंदबाजी एक्शन के कारण भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए सभी प्रारूपों में खेलने के लिए खुद को उपलब्ध रखना मुश्किल होगा. अख्तर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ उनके यूट्यूब शो आकाशवाणी में कहा, 'बुमराह के पास एक मुश्किल एक्शन है. वह सभी प्रारूपों में नहीं खेल सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की शोएब अख्तर ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मैट में नहीं खेल सकते हैं। उनका मानना है कि अपने गेंदबाजी एक्शन के कारण बुमराह के लिए सभी प्रारूपों में खेलने के लिए खुद को उपलब्ध रखना मुश्किल होगा। इसी वजह से उनका करियर भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाएगा।

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल 'आकाशवाणी' पर 44 वर्षीय शोएब ने कहा, ''जसप्रीत बुमराह का मुश्किल एक्शन है। वह तीनों फॉर्मैट में नहीं खेल सकते। यह उनकी हिम्मत है कि उन्होंने टेस्ट में भी अपनी क्षमता दिखाई है। वह मेहनती और फोक्स्ड खिलाड़ी हैं।उन्होंने आगे कहा, ''बुमराह जानते हैं कि उन्हें कहां जाना है, लेकिन क्या उनके बैक उन्हें सहयोग देगी? क्या उनकी बैक इतना वजन झेल पाएगी? मैं उनके मैच देख रहा था और मुझे लग रहा था कि यह ब्रेक डाउन करेंगे।
Herald