

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन के लिए लगभग सभी फ्रेंचाइजी टीमें युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंच चुकी हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाना है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होना है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम शुक्रवार (21 अगस्त) को दुबई पहुंची, वहीं दक्षिण अफ्रीका के तीन क्रिकेटर्स 22 अगस्त को टीम से जुड़े। एबी डिविलियर्स, क्रिस मोरिस और डेल स्टेन भी दुबई पहुंच गए हैं।
आपको बता दे की RCB ने अफ्रीकी खिलाड़ियों के दुबई में अपने पहुंचने का एक वीडयो शेयर किया है। इस वीडियो में तीनों खिलाड़ी होटल पहुंचने पर गाड़ियों से अपना सामान बाहर निकाल रहे हैं और तीनों ने कोविड- 19 वायरस से अपनी सुरक्षा के लिए मुंह पर मास्क पहना हुआ है।And here it is RCB fans, the moment you’ve all been waiting for! ????@ABdeVilliers17, @DaleSteyn62 and @Tipo_Morris have joined the team in Dubai! ????#PlayBold #TravelDay #IPL2020 pic.twitter.com/l0n09ZV5Jb
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 22, 2020

एबी डिविलियर्स ने दुबई पहुंचने के बाद कहा कि वह नए सीजन के लिए बहुत उत्साहित हैं और आरसीबी फैमिली से इतने लंबे समय बाद मिलने को लेकर भी काफी बेताब भी हैं। टीम से जुड़े इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बाद में जुड़ेंगे। इन दोनों देशों को अभी इंग्लैंड में एक-दूसरे के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिसके बाद ये खिलाड़ी यहां अपनी-अपनी टीमों से जुड़ेंगे।
Herald