
क्रिकेट जगत की बात करे तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर कारों के शौकीन माने जाते हैं। उनके पास कारो का बहुत ही शानदार कलेक्शन है, उनके पास लग्जरी बीएमडब्ल्यू से लेकर फेरारी और निसान जैसी कारें हैं, लेकिन एक ऐसी कार है जिसे वह वापस पाना चाहते हैं।
दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के पास बीएमडब्ल्यू, फेरारी, निसान जीटी-आर जैसी विश्व की बेहतरीन कारें मौजूद हैं। कारों के प्रति उनका लगाव दुनिया से छिपा नहीं है, लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह मालूम है कि वह पेशेवर क्रिकेटर बन जाने के बाद अपने पैसे से खरीदी गई अपनी पहली कार को अभी तक नहीं भूले हैं।
उन्होंने अपनी पहली कार के प्रति भावनात्वक लगाव का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने अपील की कि जिन्होंने भी इस कार को खरीदा है वह उनसे संपर्क करें। तेंडुलकर ने कहा, ;मेरी पहली कार मारुति-800 थी। दुर्भाज्ञवश यह कार अब मेरे पास नहीं है। मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर यह फिर से मेरे पास आ जाए। जो लोग मुझे सुन रहे हैं वे इसे लेकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं।