

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से सगाई की। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी। चहल को क्रिकेट जगत से सगाई के लिए जमकर बधाइयां मिलीं। जिसकी तस्वीरें आप इस पोस्ट में देख सकते है। युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा की बात करें तो वह पेशे से डेंटिस्ट, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं. युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारने के बाद सगाई कर ली है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की धनश्री वर्मा मुंबई की रहने वाली हैं. चहल और धनश्री पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. धनश्री वर्मा एक यूट्यूबर भी है और डांस से रिलेटेड उनका एक यूट्यूब चैनल (धनश्री वर्मा यूट्यूब चैनल) है, इस चैनल पर 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं.

सोशस मीडिया पर धनश्री काफी एक्टिव रहती है. सोशल मीडिया पर धनश्री की तस्वीर काफी वायरल होती रहती है. गौरतलब है कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है. इस बार आईपीएल (IPL) भारत में ना होकर यूएई में होने वाला है.

Herald