Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका टीम के दो खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी शिविर के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की लेकिन बोर्ड ने खिलाडिय़ों का नाम नहीं बताया है। दक्षिण अफ्रीका टीम का शिविर स्कूकूजा में चल रहा है। दोनों खिलाड़यिों को प्रोटोकॉल के तहत अलग-थलग रखा गया है। किन दो खिलाड़यिों को कोरोना हुआ है इनके नाम की पुष्टि हालांकि नहीं की गयी है।

सीएसए ने बयान जारी कर कहा, ;;दोनों खिलाड़यिों का कोई स्थानापन्न नहीं होगा। दोनों खिलाड़ी लक्षण रहित है और सीएसए की मेडिकल टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रही है। जो खिलाड़ी शिविर में शामिल नहीं हो पाए हैं वो वर्चुअली इससे जुड़ेंगे। फाफ डू प्लेसिस भी अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण शिविर में शामिल नहीं हो पाए हैं जबकि थ्यूनिस डी ब्र्यून शिविर में शामिल हैं। (एजेंसी)