Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नन्हे पंड्या की पूरी तस्वीर दिखी, खुद पापा हार्दिक ने फैंस के लिए शेयर की

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के घर नन्हा मेहमान आया है. दो दिन पहले हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की थी. और अब उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लिये दिखाई दे रहे हैं.

हार्दिक पंड्या ने शनिवार को फोटो के साथ कैप्शन लिखा है- भगवान का आशीर्वाद...साथ ही उन्होंने नताशा स्टानकोविक (@natasastankovic__) के प्रति प्यार का इजहार किया है।

हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक के घर हाल ही में एक खुशी आई है। हार्दिक पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। इसके बाद इस लव कपल को मिलने वाली बधाइयों का तांता लग गया। हालांकि हार्दिक ने जो पहली तस्वीर साझा की थी उसमें उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन अब उन्होंने बेटे को गोद में लिए फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है जो वायरल हो गई है।



Herald