

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने स्वतंत्रता दिवस की देर शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया साइट्स पर जैसे पोस्टों की बाढ़ आ गई।धोनी के रिटायरमेंट के बाद उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। साक्षी ने अपने पोस्ट के जरिए धोनी के योगदान और उनके व्यक्तित्व को सलाम किया है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें माही अपने फार्महाउस में हैं।

साक्षी ने साथ ही इस बात का भी जिक्र किया कि क्रिकेट को छोड़ने का फैसला माही के लिए भी जज्बातों से भरा रहा होगा. उन्होंने लिखा, “मुझे यकीन है कि अपने पैशन को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोके रखा होगा. आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और आने वाले वक्त में शानदार चीजों के लिए शुभकामनाएं.”

साक्षी ने मैसेज में मशहूर अमेरिकी पोएट माया एंजेलो का कोट भी शेयर किया है. पोस्ट में लिखा है, 'लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा अहसास कराया- माया एंजेलो'. एमएस धोनी के रिटाय़रमेंट की खबर सुनकर फैन्स भी हैरान हैं और अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
Herald