Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रणदीप हुड्डा की हुई सर्जरी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को उनकी सर्जरी हुई है। मंगलवार को उन्हें कार से निकल अस्पताल में जाते हुए देखा गया था तब यह पता नहीं चल पाया था कि आखिर वह किस वजह के चलते अस्पताल पहुंचे लेकिन फिर अब पता चला है कि हॉस्पिटल में उनके पैर की सर्जरी की गई है। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के फिटेस्ट अभिनेताओं में से एक हैं। बीते 20 अगस्त को ही उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो साइकिल चलाते दिखे और उन्होंने इसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया था।


आपको बता दे की रणदीप हुड्डा के पैर में फ्रैक्चर का पुराना घाव फिर से उभर आया था। असहनीय दर्द होने के चलते वह अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें भर्ती किया गया और फिर बुधवार शाम को उनके पैर की सर्जरी की गई। बताया जा रहा है कि अब वह ठीक हैं और पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रणदीप हुड्डा को अस्पताल में बुधवार सुबह को एडमिट किया गया। इसके बाद उनके कई सारे टेस्ट किए गए, जिसमें कोविड-19 टेस्ट भी शामिल था। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद सर्जरी की गई। इस दौरान रणदीप हुड्डा के पिता उनके साथ थे, जो खुद भी एक डॉक्टर हैं।



Herald