Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबा पत्र लिखकर की धोनी की तारीफ !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद आज ट्‌वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है. महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर उनके खेल और देश के प्रति उन्होंने जो जिम्मेदारी निभाई उसकी प्रशंसा की है. धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।' धोनी को उनके संन्यास के बाद देश-विदेश सभी जगह से बधाइयां मिली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोनी को एक खत लिखकर बधाई दी। धोनी ने इस खत के जवाब में पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की ही भूख होती है। वे चाहते हैं कि उनकी कड़ी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें और उसकी तारीफ करें। शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपकी ओर से मिली प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोनी को लंबा पत्र लिखते हुए कहा कि 15 अगस्त को अपने ट्रेडमार्क बेबाक शैली में आपने एक छोटा वीडियो साझा किया, जो पूरे देश के लिए एक लंबी और भावुक चर्चा का विषय बनने के लिए पर्याप्त था। 130 करोड़ भारतीय निराश थे, लेकिन दिल से आपके आभारी भी हैं, उस सब के लिए जो आपने पिछले डेढ़ दशक में भारतीय क्रिकेट के लिए किया है।



Herald