Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शादी के बंधन में बंधा यह भारतीय क्रिकेटर, कोरोना काल में लिए सात फेरे

स्पोर्ट्स डेस्क। आंद्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने शादी कर ली है. आंद्र प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले भरत ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर की है. केएस भरत ने अपनी गर्लफ्रेंड से 5 अगस्त को शादी की है. भरत ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी विशाखापट्टनम में एक सादे समारोह में की. भरत ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हमें प्यार मिला और अब हम आगे के सफर के लिए तैयार हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की कोरोना महामारी के दौरान हुए इस छोटे से कार्यक्रम में सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही पहुंचे थे। जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भारतीय वन-डे टीम में ऋषभ पंत के कवर के तौर पर शामिल किए गए भरत अब तक भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।


गौरतलब है कि केएस भरत (KS Bharat) घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस करने में सफल रहे हैं. 2015 में रणजी क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर तिहरा शतक जमाने वाले पहले विकेटकीपर बने थे. उन्होंने गोवा के खिलाफ मैच में 308 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी में भरत ने 38 चौके और 6 छक्के जमाए थे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी खेलने वाली पांचवें विकेटकीपर हैं.



Herald