Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में ये दिलचस्प बातें

विराट कोहली का नाम उन क्रिकेटरों में भी शामिल है, जिनका नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास या विश्व क्रिकेट इतिहास में प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने क्रिकेट के एक से अधिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनसे जुड़ी कई और बातें हैं, जो उन्हें अन्य क्रिकेटरों से खास बनाती हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातों के बारे में।

विराट कोहली से जुड़ी कुछ खास बातें ...

- विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से ही नहीं बल्कि अपने फैशन स्टाइल से भी युवाओं के दिलों में बहुत छाए हुए हैं। अपने कपड़ों और स्टाइल से उन्होंने युवाओं का दिल जीत लिया। उनका नाम दुनिया के 10 सबसे अच्छे कपड़े पहनने वालों में आता है।

- सचिन तेंदुलकर एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक 49 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा 43 शतक हैं।

- कोहली को चीकू के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें यह नाम उनके बचपन के क्रिकेट कोच अजीत चौधरी ने दिया था।

- उन्होंने 52 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा है।

- विराट टैटू के शौकीन हैं और उनके शरीर पर कुल 4 टैटू हैं। इनमें उनका सबसे पसंदीदा टैटू समुराई योद्धा है।

- क्रिकेट के लिए उनका जुनून देखने लायक है। 2006 में, जब वह रणजी मैच का हिस्सा थे, तब उन्हें अपने पिता की मृत्यु की खबर मिली। हालांकि, उन्होंने क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली के लिए रणजी की शुरुआत की। बाद में वह पिता का अंतिम संस्कार करने गए।

- विराट कोहली का एक संगठन भी है, जिसका नाम विराट कोहली फाउंडेशन है और यह संस्था गरीब बच्चों की मदद करती है।

- वह एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सर्वाधिक 7 दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।



Herald