
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। थोड़ी देर बाद सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। चेन्नई में धोनी और रैना की आंखों से भी आंसू बहना रुक नहीं रहे थे। संन्यास के ऐलान के बाद ये दोनों दिग्गज एक दूसरे के गले लगकर खूब रोए थे।
15 अगस्त की शाम को धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आपको बता दे 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के बाद से धोनी ने कोई भी इंटरनैशनल मैच नहीं खेला था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा कि अब भारतीय क्रिकेट को उनकी अहमियत का पता चलेगा।
हुसैन ने मैदान पर धोनी के शांत स्वभाव की तारीफ की, इतना ही नहीं उन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में धोनी को ऑल-टाइम बेस्ट इंडियन कप्तान करार दिया है। इसके अलावा हुसैन ने धोनी की विकेटकीपिंग की भी जमकर तारीफ की।