Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल की दो अलग-अलग टीमों की ओर से शतक लगा चुके हैं ये बल्लेबाज

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। इस भारतीय टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है।

जिन्होंने आईपीएल में छह शतक लगाए हैं। आज हम उन बल्लेबाजों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हुए शतक लगाए हैं।

आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, भारत के वीरेन्द्र सहवाग, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और शेन वाटसन, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन दो अलग- अलग आईपीएल टीमों की ओर से शतक लगा चुके हैं।

गौरतलब है कि इस साल आईपीएल का आयोजन यूएई में 19 सितम्बर से शुरू किया जाएगा। भारत में फैले कोरोना संकट के कारण इस टूर्नामेंट को विदेश में करवाया जा रहा है। तीसरी बार आईपीएल का आयोजन विदेश में करवाया जाएगा। साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका में और 2014 में यूएई में इस टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा चुका है।