Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी का जहां गिरा था विश्‍व कप विजयी छक्‍का, हमेशा के लिए उनके नाम होगी वो सीट!

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का एलान कर लिया. धोनी ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।इसके बाद से ही उनके फैंस भावुक हो गए। विश्व कप 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) द्वारा लगाया गया वह आखिरी सिक्स तो आपको याद होगा। अब जिस सीट पर गेंद गिरी थी वानखेड़े स्टेडियम में वह सीट पूरी तरह से धोनी (Dhoni) के नाम हो सकती है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) को मिले प्रस्ताव के अनुसार उस सीट को धोनी के नाम पर रखने का प्रस्ताव है।


आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे फेमस शॉट 2011 में महेंद्र सिंह धोनी का लॉन्‍ग ऑन के ऊपर लगाया गया वर्ल्‍ड कप विजयी छक्‍का है. इस शॉट ने भारत का वर्षों का इंतजार खत्‍म कर दिया था. यह विजयी छक्‍का एमएस धोनी की तमाम उपलब्ध्यिों की पहचान बन गया।


खबर के अनुसार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) अपेक्‍स काउंसिल सदस्‍य अजिंक्‍य नाइक ने धोनी के संन्‍यास के दो दिन बाद सोमवार को एमसीए को एक पत्र लिखकर इसका प्रस्‍ताव रखा. उन्‍होंने लिखा कि भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी के योगदान के लिए उनके आभार के रूप में एमसीए स्‍टैंड की एक सीट स्‍थायी रूप से उनके नाम की जा सकती है, जहां पर 2011 में विश्‍व कप का विजयी छक्‍का गिरा था. उन्‍होंने लिखा कि हम यह पता लगा सकते हैं कि कहां पर गेंद गिरी थी.



Herald