

स्पोर्ट्स डेस्क। अक्सर अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में रहने वाले क्रिकेटर रवींद्र जडेजा अब एक नए विवाद में फंसते नजर रहे हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच ऑलराउंडर जडेजा और उनकी पत्नी पुलिस से भिड़ गए। मामला राजकोट का है।हेड कॉन्सटेबल सोनल गोसाई जो महिला पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं उन्होंने जडेजा और उनकी पत्नी को रीवाबा को रात 9 बजे के करीब किसनपाड़ा चौक के पास रोका।

खबर है कि जब जडेजा से उनका लाइसेंस मांगा गया और उन्हें मास्क न पहनने के लिए फाइन भरने को कहा गया तो दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई।मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर दुर्वव्हार और बदतमीजी का आरोप लगाया है। सूत्रों की माने तो पूरे मामले के बाद मानसिक तनाव के चलते महिला कॉन्सेटबल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाना गया पड़ा।

आधिकारिक तौर पर दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। डिप्युटी कमिश्नर मनोहर सिंह जडेजा की माने तो उनकी जानकारी के मुताबिक जडेजा ने मास्क पहना हुआ था और वह उनकी पत्नी के मास्क पहनने को लेकर शंकित हैं। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि कार में 2-3 लोग और भी सवार थे।
Herald