

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के सीमित ओवरों के एक मौजूदा खिलाड़ी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कई स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद इस फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले टीम की क्वारनटीन अवधि बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा. चेन्नई की टीम दुबई के 'ताज' में ठहरी है।

CSK के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना 'निजी कारणों से' वापस लौट आए हैं। रैना के लौटने के पीछे की असल वजह क्या है, इसका पता अबतक नहीं चल पाया है। 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए टीमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच चुकी हैं। दुबई पहुंचने के बाद CSK मेंबर्स का कोविड-19 टेस्ट किया गया था जिनमें से कुछ के सैंपल्स पॉजिटिव आए हैं। नतीजतन, सीएसके को अब एक और सप्ताह के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।

आपको बता दे की दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा है कि रैना का लौटना चेन्नै के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "सुरेश रैना के लिए दिल दुखता है। मैं नहीं जानता कि उन्हें किस वजह से लौटना पड़ा लेकिन हाल ही में उनसे बात करने की वजह से मैं जानता हूं कि वह कितने मन से अच्छा (परफॉर्म) करना चाहते थे। यह चेन्नै सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका है। उनके पास रिकवर करने के लिए रिसोर्सेज हैं लेकिन रैना और CSK एक-दूसरे से गुथे हुए हैं।
Herald