नई दिल्ली
भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के 13वें सत्र का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ आरसीबी, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद सबसे देर से 23 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात में पहुंचे थे। सात दिनों के क्वारंटाइन के बाद टीम पहली बार अपने अभ्यास सत्र के लिए इकट्ठा हो रही हैं। इसी कड़ी में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने आबू धाबी में अपने पहले नेट सत्र में भाग लिया।
10 नवंबर तक चलने वाला आईपीएल शारजाह, दुबई और आबू धाबी में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अभी टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। हालांकि समझा जाता है कि टूर्नामेंट अभी खतरे में नहीं है, लेकिन एक फ्रेंचाइजी कोविड-19 हॉटस्पॉट बन रही है, जो धीरे-धीरे अन्य टीमों के साथ-साथ बीसीसीआई के लिए भी एक मुद्दा बन रहा है।
📹 | DAY 1️⃣ | Training in UAE ✅#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL pic.twitter.com/rIRYpbZTsZ
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 29, 2020
अधिकारी ने कहा, ''अगर सिर्फ एक टीम में 13 मामले हैं तो यह सभी के लिए एक मुद्दा है। सबसे बड़ा पहलू यह होगा कि क्या विदेशी क्रिकेटर अब घबराने लगेंगे, क्योंकि वे इन मुद्दों को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं।''
आबू धाबी में रोहित ने मैदान पर टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ज्यादा गति से गेंद डाल कर लय हासिल करने की कोशिश की। बीसीसीआई द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने यूएई में पहुंचने के बाद छह दिनों तक क्वारंटाइन को पूरा किया। क्वारंटाइन के दौरान सब का पहले, तीसरे और छठे दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था।
The post मुंबई इंडियंस ने आबू धाबी में शुरू की नेट प्रैक्टिस appeared first on Bhavtarini.